Latehar News: विवाद मामले की अंचल कार्यालय टीम ने की जांच
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में नाली को लेकर चल रहे विवाद की शनिवार को अंचल कार्यालय टीम ने जांच की। जांच टीम में सीआई अनिल सिंह, हल्का कर्मचारी अभिषेक कुमार एवं अमीन झमन सिंह शामिल थे। टीम ने विवादित स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पाया गया कि बाजार के बड़े नाले तक बनी पुरानी सरकारी नाली पर लोगों ने अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया है। नाली बंद होने के कारण घर के पानी को सड़क के नीचे पाइप डालकर सड़क के दूसरी ओर बनी नाली में बहाया जा रहा है। एक व्यक्ति ने नाली को बंद कर घर का गंदा पानी दूसरी ओर बहाने का विरोध किया। सीआई अनिल सिंह ने कहा कि नाली पर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों को नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घर के सामने सरकारी नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.