Latehar News: विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की विभागवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर करने की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। इस दौरान डीसी ने संबंधित विभागों से न्यायालयों में लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा जिन मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर किया जाना शेष है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। डीसी ने निर्देश दिया कि न्यायालय से प्राप्त आदेशों, नोटिसों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.