लातेहार, जुलाई 27 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के प्लस टू हाई स्कूल में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह और जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने फीता काट कर एआई लैब का उद्घाटन किया। करीब आठ लाख रुपये की लागत से छात्रों को एआई की पढ़ाई के लिए एआई लैब को स्थापित किया गया है। मौके पर विधायक ने कहा कि इस स्कूल में छात्र- छात्राओं को एआई की पढ़ाई होने से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। मौके पर विधायक पुत्र विजय बहादुर सिंह, स्कूल की प्राचार्या सुनीता खलखो, 20 सूत्री अध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, अजय चन्द्रवंशी, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...