लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के आदर्शनगर नदी छठ घाट के संपर्क पथ की क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह की पहल पर मरम्मत का कार्य आरंभ हो गया है। मंगलवार को क्षतिग्रस्त पुलिया के गड्ढे में मोरम से भरावट कराई गई । छठ घाट समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि पुलिया के ऊपर टूटी पीसीसी सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। गार्डवाल को बनवाने के बाद अच्छी तरह से भरावट कराई जाएगी । व्रतियों को छठ घाट जाने में दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले भारी बारिश के पानी का तेज बहाव में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह भी पढ़ें- Latehar News: 28 साल से छठ घाट समिति अध्यक्ष बन रहे पंकज विधायक को जैसे ही इस बारे में अवगत कराया गया,उन्होंने बिना देर किए उस पुलिया को फिलहाल मरम्मत कराने की ...