लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली पंचायत स्थित दातूखाड़ गांव की तस्वीर चिंताजनक है। यहां आदिम जनजाति के परिवार आज भी पीने के पानी के लिए कुएं पर निर्भर हैं। गांव में समुचित पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलने से सरकारी दावों पर सवाल उठ रहे हैं। दातूखाड़ गांव में पेयजल का कोई समुचित वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण वर्षों से कुएं के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गांव में आधुनिक पेयजल सुविधा और चालू सरकारी चापाकल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्म...