Latehar News: वार्ड-14 में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, लोग परेशान
लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में पुराने शोरूम के समीप नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नाली की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.