Latehar News: वन विभाग की कार्यशैली से नाराज आदिवासियों ने किया कार्यालय का घेराव
लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: छिपादोहर, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शनिवार को वन विभाग की कार्यशैली और कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में आदिवासी-मूलवासी ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर वन विभाग कार्यालय का घेराव किया और वन अधिकार कानूनों के कथित उल्लंघन, विकास कार्यों में बाधा तथा पारंपरिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। आंदोलन के समर्थन में छिपादोहर बाजार भी बंद रहा। स्थानीय व्यवसायियों ने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हजारों की संख्या में ग्रामीण मुख्य सड़क मार्ग से जुलूस की शक्ल में वन विभाग कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वन विभाग की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.