लातेहार, अगस्त 5 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। जिले के छिपादोहर क्षेत्र में वन विभाग की कार्यशैली और तानाशाही रवैय्यों से ग्रामीण उग्र हैं। ग्रामीण विरोध प्रदर्शन के तहत वन विभाग के कार्यालय का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। सर्वदलीय छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन संघर्ष समिति के महामंत्री देवनाथ सिंह ने बताया कि क्षेत्र की समस्या को लेकर 09 अगस्त (रविवार) आदिवासी दिवस के दिन वन विभाग के छिपादोहर स्थित कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

विरोध प्रदर्शन की योजना एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन की अनुमति जिला दण्डाधिकारी लातेहार द्वारा दे दी गयी है । वन विभाग कार्यालय का घेराव सह धरना प्रदर्शन में प्रस्तावित छिपादोहरप्रखंड अंतर्गत छह पंचायत के ग्रामीण भाग लेंगे । ज्ञात हो कि क्षेत्र के ग्रामीण पलामू ब्याघ्र परियोजना अंतर्गत वन विभाग की ...