लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: बरवाडीह। बरवाडीह के वन विभाग के द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह पर मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कई छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं के द्वारा बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन वन विभाग के द्वारा किया गया। इसमें लक्ष्मी कुमारी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय और गीता कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। उन सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान फॉरेस्टर रजनीश कुमार सिंह, अभिषेक एक्का, समीर कश्चयप आदि वन कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झिलमिल झील में विद्यार्थियों ने देखीं पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...