Latehar News: वन्यजीवों की रक्षा के लिए 25 गांव के लोगों ने 31 हथियार किया सरेंडर
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: लातेहर, संवाददाता। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के गारू क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने अनूठी पहल की है। वन्यजीव सप्ताह के दौरान 25 गांवों के ग्रामीण एकजुट हुए और वन देवी को साक्षी मानकर 31 देसी हथियार सरेंडर कर दिए। ग्रामीणों ने वन्यजीवों को बचाने और प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आने का संकल्प भी लिया। पीटीआर के इतिहास में पहली बार ग्रामीणों ने इतनी बड़ी संख्या में हथियार जमा किए हैं। इससे वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में सामुदायिक भागीदारी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। दो से आठ अक्तूबर तक मनाए जाने वाले वन्यजीव सप्ताह के तहत वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गारू क्षेत्र के 25 गांवों के ग्रामीण एकजुट हुए। खास बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.