Latehar News: वज्रपात से चार पशुओं की मौत, किसान ने मुआवजे की मांग
लातेहार, सितम्बर 17 -- Latehar News: छिपादोहर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारीचट्टान गांव में बुधवार की शाम अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत हो गई। अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से छट्ठू सिंह के चार पशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। किसान के अनुसार चार पशुओं की मौत से उसे आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान छट्ठू सिंह ने प्रखंड प्रशासन से घटना की जांच कराने और वज्रपात से मृत पशुओं का आकलन कर सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसान ने कहा कि अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से उसे भारी आर्थिक क्षति हुई है और प्रशासन से मिलने वाली सहायता से परिवार को राहत मिल सकती है। छिपादोहर के सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरि ने घटना पर दुख जताते हुए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.