Latehar News: वज्रपात से एक मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग
लातेहार, अगस्त 30 -- Latehar News: वज्रपात से मवेशी मरा, मुआवजे की मांग संवाद5वज्रपात से एक मवेशी की मौत, मुआवजे की मांगबालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के झाबर पंचायत के बनियों टोला में शुक्रवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गई। मृत मवेशी बनियों टोला निवासी किसान प्रभु मिस्त्री का बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड पशुपालन विभाग के अधिकारी संजय सिंह व संजय राणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने पशुपालक को नियमसंगत प्रक्रिया के तहत हरसंभव सहयोग व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की। उधर, पीड़ित परिवार ने कहा कि घर के समीप खुले मैदान में पशु चारा खा रहा था। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई, जिससे पशु की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.