Latehar News: वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक
लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के बहेराटोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेराटोली निवासी सीरील लकड़ा उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई है। घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, सीरील लकड़ा शनिवार को मवेशी को चराने के लिए गांव के समीप स्थित मैदान में गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए उन्होंने छतरी ओढ़ ली, लेकिन कुछ ही देर बाद जोरदार वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आ गए। वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी छतरी भी पूरी तरह फट गई। इधर, बारिश थमने के बाद जब ग्रामीण मैदान की ओर पहुंचे तो उन्होंने सीरील लकड़ा को जमीन पर अचेतावस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.