Latehar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत के लोहरसी गांव में शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लोहरसी निवासी लालदेव भगत के दोनों पशु गांव के समीप घास चर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माल्हन पंचायत के मुखिया जतरु मुंडा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुखिया एवं पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से वज्रपात से हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.