Latehar News: वज्रपात की चपेट में आने से आदिम जनजाति किसान के दो बैलों की मौत
लातेहार, अगस्त 18 -- Latehar News: छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर थाना के गमहरिया टोला में सोमवार की देर शाम को वज्रपात की चपेट में आने से आदिम जनजाति समुदाय के अत्यंत गरीब किसान धर्म कुमार परहिया के दो बैलों की मौत हो गई। घटना के बाद किसान के सामने रोजी-रोटी और खेती-किसानी को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। बताया गया कि सोमवार को क्षेत्र में बारिश के दौरान अचानक वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से धर्म कुमार परहिया के दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। बैल किसान के लिए खेती-किसानी का प्रमुख सहारा थे। दोनों पशुओं की मौत से गरीब किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।धर्म कुमार परहिया ने बताया कि वह काफी गरीब किसान हैं और खेती के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बैलों की मौत के बाद खेत की जुताई सहित अन्य कृषि कार्यों को लेकर उनके सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.