Latehar News: वज्रपात की चपेट में आकर बछड़े की मौत
लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के झाबर पंचायत के कोमर गांव में वज्रपात के चपेट में आने से एक बछड़े की मौत हो गई। मृत बछड़ा कोमर गांव निवासी पशुपालक वीरेंद्र भुइयां का था। घटना के बाद पशुपालक ने इसकी सूचना जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी को दी। सूचना मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बालूमाथ के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मृत बछड़े का पोस्टमार्टम कराया। अधिकारियों को कहा कि प्रावधानों के तहत पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.