लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आगामी 18 जुलाई 2026 को व्यवहार न्यायालय, लातेहार में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विशेष लोक अदालत की तैयारी को लेकर पीडीजे शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में प्री-काउंसिलिंग (पूर्व सुलह वार्ता) की प्रक्रिया जारी है, जो 17 जुलाई तक चलेगी।

प्री-काउंसिलिंग की सफलता इसी क्रम में मंगलवार को प्री-काउंसिलिंग के दौरान एक बड़ी सफलता मिली। शिकायत वाद संख्या 405/2023 में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से 4 लाख 20 हजार रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान करा लिया गया। लंबे समय से लंबित इस मामले में मध्यस्थ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने दोनों पक्षों के बीच प्रभावी मध्यस्थता क...