Latehar News: लुकुईया में शहीद सुकरा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। लुकुईया खेल मैदान में आयोजित स्व. सुकरा उरांव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि लातेहार एसपी कुमार गौरव ने विशिष्ट अतिथियों के साथ फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इससे पूर्व अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह की शुरुआत हुई। मौके पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए एसपी कुमार गौरव ने कहा कि शहीद सुकरा उरांव समेत असंख्य वीर जवानों के बलिदान के कारण आज लातेहार जिला और झारखंड नक्सलमुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा सोशल मीडिया की लत से बचने की अपील की। कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.