लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदवा-चांपी लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चंदवा भेजा गया है। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त दोनों ट्रक राउरकेला से सरिया लोड कर यूपी जा रहे थे। इसी क्रम में चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा चांपी लोहरदगा मार्ग पर डेढ़टंगवा घाटी में एक ट्रक का ब्रेकफेल हो जाने से आगे वाले ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे दोनों ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ट्रक चालक राजेश यादव (मैनपुरी, यूपी) ट्रक के केबिन में ही फंस गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो ...