लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। तरवाडीह स्थित राधे कृष्ण नगर (गुरगू) में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: लातेहार में श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमीधार्मिक कार्यक्रम महोत्सव के तहत 12 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया, जो दिन के 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक चला। कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे। पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी...