Latehar News: लातेहार में 10 संपर्क पथों के निर्माण की उठी मांग
लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लातेहार शहर में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए 10 संपर्क पथों के निर्माण की मांग उठी है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने चतरा सांसद सह दिशा समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह को पत्र लिखकर इन सड़कों के निर्माण की अनुशंसा करने का आग्रह किया है। उन्होंने पथ निर्माण प्रमंडल, लातेहार के माध्यम से योजनाओं को धरातल पर उतारने की मांग की है। प्रस्तावित योजनाओं में समाहरणालय द्वार से धर्मपुर बस पड़ाव तक संपर्क पथ, परिसदन भवन से अधिकारियों के आवास होते हुए बासाओड़ा पथ तक सड़क निर्माण तथा वार्ड संख्या तीन के अम्वाटीकर से रेहड़ा होते हुए लातेहार-नवादा सड़क और पावर ग्रिड तक संपर्क पथ बनाना शामिल है। इसके अलावा माको डाक बंगला मोड़ से उच्च विद्यालय करकट होते हुए एनएच-39 तक सड़क बनाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.