लातेहार, अगस्त 25 -- Latehar News: लातेहार संवाददाता।संवेदक संघ लातेहार के अध्यक्ष राजन तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की कि सीएसआर और एससीए मद का भुगतान अविलम्ब किया जाए। जिला परिषद लातेहार में बाहरी जिलों के संवेदकों का अवैध निबंधन रदद किया जाए और स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावे 10% काटी गई राशि का भुगतान अविलम्ब किया जाए l 50 लाख तक की निविदा ऑफलाइन निकाली जाए l साथ ही साथ योजना का समयावधि बढ़ाने की भी मांग की गयी। संवेदकों ने कहा कि निविदा निकालने से पूर्व आवंटन की व्यवस्था अनिवार्य किया जाए। यह भी पढ़ें- आजीविका कैडर संघ मंत्री दीपिका से मिला इसके साथ और कई बिंदु पर चर्चा किया गया।सांसद ने मामले को गंभीर से देखते हु...