लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को लातेहार जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: आधी रात जन्मे कान्हा, गूंज उठा 'नंद के घर आनंद भयो'मंदिरों में विशेष आयोजन लातेहार मेन रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर ,हनुमान मंदिर,शिव शानि मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटने लगी थ...