लातेहार, सितम्बर 25 -- Latehar News: लातेहार, हिटी। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला, बाजारटांड़, बेहराटांड़, टीवीएस शोरूम के समीप समेत कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है।

जलजमाव की समस्या वहीं गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली अधिकांश कच्ची सड़कें कीचड़मय हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इधर, चंदवा क्षेत्र में गुरुवार की मध्यरात्रि से विद्युत आपूर्ति बाधित है। खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली नहीं रहने से लोगों को घरेलू कार्यों के साथ मोबाइल चार्ज करने समेत अन्य जरूरी कामों में परेशानी हो रही है।

बिजली आपूर्ति की समस्या विद्युत विभाग के कर्मी खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। विभाग क...