Latehar News: लातेहार में जेटेट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न हो गया। परीक्षा को लेकर रविवार को उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा इंतजाम और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और एसपी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनडीह, गांधी इंटर कॉलेज लातेहार, डिस्ट्रिक्ट पब्लिक स्कूल लातेहार, सीएम गर्ल्स स्कूल लातेहार और सेंट जेवियर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.