लातेहार, सितम्बर 5 -- Latehar News: लातेहार, हिटी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का दर्शन किया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शहर के टाऊन हॉल में यादव महासभा के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बाहर से आए कालाकारों ने भजन-कीर्तन, कृष्ण गायन समेत कई प्रकार के सांस्कृतिक नृत्य-गीत प्रस्तुत किए गए। वहीं जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने ल...