लातेहार, जुलाई 12 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के हेरहंज प्रखंड के आराहारा गांव के किसान रविंद्र मिस्त्री ने सीमित संसाधनों के बीच खेती का अनोखा तरीका अपनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ट्रैक्टर और हर-बैल उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने खेती का काम रोकने के बजाय मोटरसाइकिल की मदद से खेत पाटने का देशी जुगाड़ अपनाया। उनका यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कृषि उपकरणों की कमी खरीफ फसलों की बुआई के मौसम में रविंद्र मिस्त्री ने अपने खेत में मकई की बुआई की। इसके बाद खेत को समतल करने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग किया। उनका कहना है कि इस वर्ष क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है, फिर भी अच्छी बारिश की उम्मीद में उन्होंने खेती जारी रखी है।

ग्रामीणों की चुनौती उन्होंने बताया कि गांव...