लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सड़कों पर आवागमन सुगम करने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में माको मोड़, जुबली चौक और मेन रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे रखे बालू, छरी और ईंट जैसी निर्माण सामग्री हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पहले ही माइकिंग कर लोगों को 24 घंटे के भीतर सड़क और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- Latehar News: 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का निर्देश, नहीं तो होगी कार्रवाई इसके बावजूद कई लोगों ने सड़क किन...