लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। अग्रवाल संगठन की बैठक शुक्रवार को संतोष अग्रवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत डेहरी ऑन सोन के नगर कार्यपालक पदाधिकारी स्व़ विमल अग्रवाल के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

बैठक का उद्देश्‍य बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व सभापति प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में गया में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया था, उसी तरह यदि वर्तमान सभापति के नेतृत्व में पटना में भी श्रद्धांजलि एवं न्याय की मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो लातेहार अग्रवाल समाज उसका पूर्ण समर्थन करेगा। बैठक में 19 सदस्य उपस्थित ...