लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा एवं चुनाव आज दिन रविवार को आयोजित होगा। संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शहर स्थित होटल ब्लिस में किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया एवं वार्षिक आमसभा दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्रिकेट से जुड़े लोगों की उपस्थिति रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...