Latehar News: लातेहार क्रिकेट को नई उड़ान, अमलेश फिर बने सीके नायडू टीम के मैनेजर लगातार दूसरी बार मिली राज्य अंडर-23 टीम की जिम्मेदारी
लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। लातेहार के क्रिकेट को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लगातार दूसरी बार सीके नायडू अंडर-23 स्टेट टीम का मैनेजर बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से लातेहार के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। अमलेश कुमार सिंह वर्ष 2018 से लगातार लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके सचिव बनने के बाद जिले में क्रिकेट गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिला है। नियमित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से लेकर युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने तक संघ की गतिविधियों का विस्तार हुआ है। यह भी पढ़ें- Latehar News: आज से शुरू होगा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.