लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। लातेहार के क्रिकेट को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लगातार दूसरी बार सीके नायडू अंडर-23 स्टेट टीम का मैनेजर बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से लातेहार के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। अमलेश कुमार सिंह वर्ष 2018 से लगातार लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके सचिव बनने के बाद जिले में क्रिकेट गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिला है। नियमित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से लेकर युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने तक संघ की गतिविधियों का विस्तार हुआ है। यह भी पढ़ें- Latehar News: आज से शुरू होगा प्र...