लातेहार, जुलाई 12 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों (ओपी) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना परिसरों की व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही सरकारी संपत्तियों, अभिलेखों, फाइलों और विभिन्न उपकरणों का सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं सैनिटाइजेशन भी सुनिश्चित किया गया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों के लिए थाना परिसर में स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना तथा पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल को अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनाना है। इस दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और सरकारी संसाधनों के बेहतर संरक्षण पर भी बल दिया। एसपी ने कहा कि जनता को बेहतर पुलिसिंग के साथ स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान ...