लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: लातेहार हिटी। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम की बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से लोगों की दिनचर्या बदल गई है और जनजीवन पूरी तरह ठहर सा गया है। रुक-रुककर तेज मेघगर्जन और बारिश के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहने को विवश हैं। बारिश के कारण क्षेत्र के नदियां उफान पर हैं,वहीं सभी जलशयों व खेतों में पानी लबालब भरा हुआ हैं। वहीं शहर के बजारटांड,शिवपूरी,बेहराटांड,अंबा कोठी समेत कई मोहल्ले में जलजमाव की समस्या हैं। यह भी पढ़ें- Simdega News: लगातार बारिश से आफत, बोलबा में एक दर्जन से अधिक घर गिरेबारिश से प्रभावित मजदूर इधर शहरों में नियमित रूप से काम करने वाले सरईडीह के दिहाड़ी मजदूर दुर्गा मांझी,टीमन भुईंया, जवाहर सिंह,श्यामदेव मांझी,अखरा के राका भुईंया आदि ने लगातार हो...