लातेहार, जुलाई 29 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद खासकर युवा वर्ग लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है। जुलाई माह में चंदवा थाना क्षेत्र में अब तक हुए विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: ढाबों के पास नहीं होती चेकिंगदुर्घटनाओं की स्थिति बीते 22 जुलाई को दामोदर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। इसके बावजूद सड़कों पर बाइक सवार युवाओं की तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से ड्राइविंग हादसों की बड़ी वजह बन रही है।प्रशासन और पुलिस के प्रयास स्थानीय लोगों का कहना है क...