लातेहार, नवम्बर 6 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और महिलाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने को लेकर समाहरणालय में डीएलसीसी की बैठक हुई। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लखपति दीदियों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में डीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक लखपति दीदियों को जोड़ें और उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। उन्होंने आइएफएससी क्लस्टर की चिह्नित 300 दीदियों को सभी विभागों की पात्र योजनाओं से आच्छादित करने तथा आजीविका के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि लखपति दीदियों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें ...