Latehar News: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश
लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के मुख्य बिंदु इस दौरान बीते माह घटित महत्वपूर्ण अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। गोष्ठी में हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो एवं यूडी कांडों की वर्तमान स्थिति, अब तक हुई गिरफ्तारियों तथा मामलों के उद्भेदन के लिए किए गए प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई।
अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत हुई कार्रवाई की भी जानकारी ली गई। साथ ही पिछले एक वर्ष से फरार अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.