Latehar News: रोल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लातेहार, अक्टूबर 14 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत के रोल गांव में बुधवार की सुबह एक युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। मृतक की पहचान विजय प्रजापति (30), पिता योगेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार की सुबह उसने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो संतानों को छोड़ गए हैं। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.