Latehar News: रोड क्रास करते बिजली के नंगे तारों से खतरे की आशंका
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर रोड क्रॉस करते नंगे तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की प्रबल संभावना बन गई है। इसबारे में बेतला समेत आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि बेतला- दुबियाखाड़ मार्ग स्थित केचकी बारह माईल के पास रोड क्रॉस करते बिजली के नंगे तार खतरे का पर्याय साबित हैं। यदि विद्युत विभाग के द्वारा रोड क्रॉस करते बिजली के तारों में अविलंब जाली नहीं लगाया गया तो वहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की प्रबल आशंका है। इधर संबंध में बरवाडीह के एईई अमित कुमार ने नंगे तारों में बहुत जल्द जाली लगवाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.