लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: लातेहार,प्र्रतिनिधि। नगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव महतो को आवेदन देकर सदर प्रखंड के रेहड़ा गांव में क्षतिग्रस्त बिजली पोल और झूलते 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान में एक बिजली पोल पूरी तरह गिर गया, जबकि दूसरा पोल टूटकर पेड़ के सहारे लटका हुआ है। इसके कारण हाईटेंशन तार सड़क के बेहद करीब आ गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सुरेंद्र उरांव ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बाराती बस का ऊपर रखा सामान हाईटेंशन तार से टकरा गया था, जिससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मातम हालांकि संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा...