Latehar News: रेवत डैम में तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
लातेहार, अक्टूबर 2 -- Latehar News: मनिका। प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रेवत डैम में शुक्रवार को करीब 40 वर्षीय युवक शंकर परहिया का शव पानी में तैरता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि शंकर बुधवार को अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। शुक्रवार को डेम में शव तैरता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.