लातेहार, जुलाई 28 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के 17 सीई रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास में जलजमाव और कीचड़ से राहगीर परेशान हैं। मंगलवार को हल्की बारिश होते ही अंडरपास में पसरे कीचड़ के कारण जलजमाव हो गया। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि कई बार अंडरपास के कीचड़ की सफाई कराने की मांग रेलवे के संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...