लातेहार, अक्टूबर 16 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के अंबा कोठी परिसर में आयोजित श्रीरामचरितमानस के 53वें अधिवेशन के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान अयोध्याकांड के विभिन्न प्रसंगों का पाठ और व्याख्या की गई। कथा में राजा दशरथ के देहावसान, भरत के अयोध्या आगमन और भगवान श्रीराम को वापस लाने के लिए चित्रकूट प्रस्थान के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। मानस वाचस्पति अनिल जी भारद्वाज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है। इसके प्रत्येक प्रसंग में जीवन के लिए महत्वपूर्ण संदेश निहित हैं। अयोध्याकांड में त्याग, प्रेम, कर्तव्य, धर्म और मर्यादा के आदर्श देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भरत जी ने राजपाट मिलने के बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया और भगवा...