Latehar News: रामघाट के पास दो वाहनों में भिड़ंत, तीन घायल, रेफर
लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज सड़क पर शनिवार को रामघाट के पास चारपहिया वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गुमला निवासी राहुल साव ,अनीता देवी और चाटो देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों एक चारपहिया वाहन में सवार होकर गुमला से बालूमाथ के ओकिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान रामघाट के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में चारपहिया वाहन सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो और खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.