Latehar News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए लातेहार की टीम दुमका रवाना
लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। दुमका के गांधी मैदान में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 9वीं मिनी (अंडर-14) झारखंड राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिले की बालक और बालिका टीम गुरुवार को दुमका रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में दुमका जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। टीम को लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। टीम का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रशिक्षक सह जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: राज्य वालीबॉल चैंपियनशिप में एस शुजाउद्दीन राजा बने चयनकर्ता बालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.