Latehar News: राजडण्डा पुल ध्वस्त, डायवर्सन निर्माण में देरी से बढ़ी परेशानी
लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड व डाल्टनगंज अंतर्गत मुख्य मार्ग के राजडण्डा नदी का पुल ध्वस्त होने और डायवर्सन निर्माण कार्य में देरी के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल टूटने से राजडण्डा, बेलटोली,परहाटोली और बांसकरचा सहित आसपास के गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को महुआडांड़ बाजार पहुंचने के लिए लुरूगुमी होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल ध्वस्त होने के बाद से आवागमन प्रभावित है। खासकर रोजमर्रा के काम से महुआडांड़ बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों को अधिक परेशानी हो रही है। वैकल्पिक रास्ते से आने के कारण लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक बोझ भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.