लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। राजडंडा से परहाटोली गांव तक भारी वाहनों के आवागमन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। मार्ग की स्थिति को देखते हुए संवेदक की ओर से सड़क पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। बैरिकेडिंग के बाद भारी वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस व्यवस्था को लेकर चर्चा है। इधर, राजडंडा पुल के ध्वस्त होने के कारण महुआडांड़ मुख्यालय, बाजार व बस स्टैंड आने वाले यात्री बसों सहित अन्य भारी वाहनों को पहले से ही वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। वाहन बांसकरचा मोड़ से बराही, चुटिया और परहाटोली होते हुए कुरो मोड़ के रास्ते करीब 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर महुआडांड़ पहुंच रहे हैं। अब राजडंडा से परहाटोली मार्ग पर रोक लगने से...