Latehar News: राजडंडा नदी पुल ध्वस्त होने के बाद ऑटो चालकों ने श्रमदान से बनाया डायवर्सन
लातेहार, सितम्बर 3 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर राजडंडा नदी का पुल ध्वस्त होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल क्षतिग्रस्त होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय के साथ वाहन किराये का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी मजहर खान के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के ऑटो चालकों ने सराहनीय पहल की। चालकों ने आपस में चंदा एकत्र कर श्रमदान के माध्यम से राजडंडा नदी के समीप अस्थायी डायवर्सन तैयार किया। डायवर्सन को मजबूत बनाने के लिए सीमेंट के खाली एवं जूट के बोरों में बालू भरकर क्षतिग्रस्त हिस्से पर बिछाया गया। इसके ऊपर मिट्टी और अन्य सामग्री डालकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.