Latehar News: रांकीकला और लंका में पुल निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग
लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के रांकीकला पंचायत के मोहनटांड और लंका में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे पुलों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। शेखर इंटरप्राइजेज के संवेदक पंकज कुमार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में कथित तौर पर निम्न गुणवत्ता वाले छड़ों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। कांग्रेस के लातेहार जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त से मामले की जांच कराने की मांग की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता करना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.