लातेहार, सितम्बर 12 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। जमीरा पंचायत के रक्सी खेल मैदान में शनिवार को मुस्कान क्लब के तत्वावधान में स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इससे पूर्व अतिथियों ने स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। राष्ट्रगान के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सांसद ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। मौके पर सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिल...